निर्माणाधीन बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत

WhatsApp Channel Join Now
निर्माणाधीन बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत


निर्माणाधीन बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत


नोएडा, 24 जुलाई (हि.स.)। जिले में थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 125 मे स्थित निर्माणाधीन एक बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी सोमेनेश कुमार ने बताया कि अम्बेडकर नगर का रहने वाला अरविंद मौर्य (25) सेक्टर 125 में निर्माणाधीन एक बिल्डिंग में पेंट का काम कर रहे थे। पेंट करते समय वह दसवीं मंजिल से असंतुलित होकर नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।उनकी तरफ से यदि काेई तहरीर मिलती है ताे आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story