मेरे मन का आधा साहस आधा डर थे बाबूजी : आलोक श्रीवास्तव

WhatsApp Channel Join Now
मेरे मन का आधा साहस आधा डर थे बाबूजी : आलोक श्रीवास्तव


झांसी, 10 जून (हि.स.)। संस्कार भारती परिवार झाँसी द्वारा आयोजित पद्मश्री बाबा योगेंद्र और डॉ धन्नूलाल गौतम की पुण्य स्मृति को समर्पित श्रद्धांजलि भजनांजलि काव्यांजलि पुण्यस्मरण का नगर धर्माचार्य आचार्य हरिओम पाठक, आचार्य मनोज थापक, संस्कार भारती प्रदेश महामंत्री नरेश चंद्र अग्रवाल, राज्य ललित कला अकादमी उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा, शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रवींद्र शुक्ल, राज्य मंत्री हरगोविन्द कुशवाहा, डॉ नीति शास्त्री, श्रीमती शिवा सिंह, सर्वधर्म सद्भावना समिति संरक्षक धर्मगुरु विशप विल्फ्रेड मॉरिस आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

जूनियर अनूप जलोटा के नाम से सुविख्यात गायक पण्डित पवन तिवारी ने भगवान गजानन का आव्हान किया और भक्तिरस से उपस्थित जनों को सराबोर किया ।

छतरपुर से पधारे सुविख्यात लोकगायक और बागेश्वर धाम के कृपापात्र अमित ध्रुवे ने लोक गायन की अनूठी गंगा बहाई।

कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के लोक कलाकारों का सम्मान हुआ।

सितार वादन में पंडित परशुराम पाठक, पखावज गौरीशंकर सरवैया, मेघराज गायन, अंशुल कुमार सारंगी, शगुफ्ता खान कथक, किशन सोनी, कामिनी बघेल चित्रकला, समीर भालेराव शास्त्रीय गायन, घनश्याम बिदुआ तबला, अंशुल सक्सेना सुगम संगीत, अमर लखेरा कथक, निशांत भदौरिया राई, गौरव प्रतीक अभिनय, महेंद्र वर्मा नाट्य, अतर सिंह नगड़िया, डॉ प्रमोद गुप्ता लोक गायन, आरिफ शहडोली रंगकर्मी, यशवंत जोशी मूर्तिकला, डॉ ब्रजलता मिश्रा, यतीश आकिंचन साहित्य, राजू रामायणी, रामायण पाठ, सीताराम कुशवाहा लोकगायन, इंजी. रविकांत दुबे भजन गायन, अंकुर चतुर्वेदी शास्त्रीय गायन, आशीष त्रिपाठी चित्रकला आदि सम्मानित हुए ।

काव्यांजलि में बुन्देलखण्ड के सुविख्यात ओज कवि पण्डित सुमित मिश्रा ने अपनी जोशीली रचनाओं से सभी को आह्लादित किया ।

देश के सुपरिचित कवि लेखक पत्रकार और देश भर में आलोकनामा की भव्य और दिव्य प्रस्तुति से ख्याति पाए आलोक श्रीवास्तव ने मंच संभालते ही अपनी अनूठी शैली में प्रस्तुति कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कभी बड़ा सा हाथखर्च, कभी हथेली की सूजन, मेरे मन का आधा साहस आधा डर थे बाबूजी... कहकर पिता की महत्ता को निरूपित कर उपस्थित जन की आँखों को नम कर दिया ।

संचालन संस्कार भारती प्रांतीय प्रभारी संजय राष्ट्रवादी, सुमित मिश्रा और डॉ जितेंद्र तिवारी संयुक्त रूप से किया। आभार कार्यक्रम आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने व्यक्त किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, श्याम सुंदर सिंह, अरिंदम सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश वर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी मोहित पोरवाल, अमर सिद्ध, वरिष्ठ पत्रकार मोहन नेपाली, सुदरशन शिवहरे, महेंद्र श्रीवास्तव, डॉ शील कोपरा, मनमोहन गेड़ा, संतोष साहू, चौधरी फिरोज, पंकज शुक्ला, उमाशंकर राय, संतराम पेंटर, डॉ बी बी आर्य, उज्जवल शरण सिंह, डॉ रजनी गौतम, नीतू गौतम, वीरेंद्र यादव, कपिल बिरसनिया, कमलकांत गुप्ता, सौरभ मिश्रा, दुष्यंत चतुर्वेदी, संजय पटवारी, दिलीप अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

Share this story