पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने मुख्यमंत्री योगी को भेंट किया उनका भव्य पोर्ट्रेट

WhatsApp Channel Join Now
पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने मुख्यमंत्री योगी को भेंट किया उनका भव्य पोर्ट्रेट


मथुरा, 23 अक्टूबर(हि.स.)। पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात चित्रकार कृष्ण कन्हाई ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में एक विशेष शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को उनकी अनूठी कलात्मक शैली में गढ़ा हुआ 4×6 फीट का भव्य पोर्ट्रेट और लगभग 250 पृष्ठों की अपनी कॉफी टेबल बुक सादर भेंट की। भावों की जीवंतता से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री कृष्ण कन्हाई द्वारा तैयार किए गए इस विशाल पोर्ट्रेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व, ओजस्वी चेहरे और सूक्ष्म भावों को जिस बारीकी और जीवंतता के साथ उकेरा गया है, उसने देखने वालों का मन मोह लिया है। जैसे ही मुख्यमंत्री ने इस जीवंत चित्र को देखा, उनके चेहरे पर जो प्रसन्नता और संतोष के भाव आए, वह उनकी आत्मीयता को साफ दर्शा रहे थे।

भेंट के दौरान पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने मुख्यमंत्री योगी को मथुरा-वृंदावन की अपनी आगामी यात्रा के दौरान नंदनवन स्थित कृष्ण कन्हाई आर्ट गैलरी पधारने का सविनय आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को गैलरी में प्रदर्शित भारतीय संस्कृति, श्रीराधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं के दर्शन कराने तथा देश की प्राचीन पारंपरिक स्वर्ण चित्रकला (गोल्ड पेंटिंग) की समृद्ध विरासत से रूबरू होने का आमंत्रण दिया।

ब्रज की संस्कृति को मिला नया प्रोत्साहन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकार के इस आत्मीय आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया। इस मुलाकात को उत्तर प्रदेश में ब्रज की पावन कला, संस्कृति, और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान और प्रोत्साहन देने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर पद्मश्री कृष्ण कन्हाई के साथ उनके सुपुत्र एवं युवा चित्रकार अर्जुन कन्हाई भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक मुलाकात में अपनी कलात्मक उपस्थिति दर्ज कराई।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765779 Articles

Share this story