लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले जनेश्वर पार्क में पीएसी की स्टेट बैंड ने देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले जनेश्वर पार्क में पीएसी की स्टेट बैंड ने देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी


लखनऊ, 12 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैयारियां शुरू हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को 35वीं वाहिनी पीएसी की स्टेट बैंड ने देशभक्ति से ओत—प्रोत मधुर धुनों की प्रस्तुति दी ।

35वीं वाहिनी पीएसी के स्टेट बैंड ने आज सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क एवं डा. राम मनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति और राष्ट्रीयता से प्रेरित मधुर धुनों का मनमोहक वादन किया। स्टेट बैंड की यह प्रस्तुति देखकर पार्क में उपस्थित आमजनों में राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना का संचार हुआ। कुछ लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया और बैंड की प्रस्तुतियों की सरहना की।

उल्लेखनीय है कि इस आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर से पूर्व आमजनाें को राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए किए गये बलिदानों की स्मृति से जोड़ते हुए देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को जागृत करना है। साथ ही समाज में राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यनिष्ठा संदेश प्रसारित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story