असदउद्दीन ओवैसी 25 जुलाई को मुरादाबाद के जामा मस्जिद पार्क में करेंगे रैली

WhatsApp Channel Join Now
असदउद्दीन ओवैसी 25 जुलाई को मुरादाबाद के जामा मस्जिद पार्क में करेंगे रैली


मुरादाबाद, 21 जुलाई (हि.स.)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी 25 जुलाई की शाम जामा मस्जिद पार्क में एक रैली को संबोधित करने के लिए आएंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

आईएमआईएम के प्रदेश सचिव एवं कार्यक्रम के आयोजक वकी रशीद एडवोकेट ने बताया कि पार्टी के प्रमुख 25 जुलाई की शाम 5 बजे के बाद रैली को संबोधित करेंगे। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने पार्क की स्थिति जानने के बाद संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रैली की तैयारी तेज करने और भीड़ जुटाने का आह्वान किया।

बैठक में शमीम, मो. इकबाल , एहतेशाम मंसूरी , जिला अध्यक्ष मोहिद फ़ारग़ानी , जकी रायनी , नईम मंसूरी , मुजाहिद पठान , जुल्फिकार ठेकेदार, रियासत हुसैन , तालिब मलिक , हाजी सलीम,आरिफ़ एडवोकेट , मुशाहिद साहब, नाजिम कुरैशी , हाशिम रजा , हाफ़िज वारिस , आलमगीर और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story