जौनपुर में बिना परमिट दौड़ रहीं 400 से अधिक बसें, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा:अजीत सिंह

WhatsApp Channel Join Now
जौनपुर में बिना परमिट दौड़ रहीं 400 से अधिक बसें, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा:अजीत सिंह


जौनपुर में बिना परमिट दौड़ रहीं 400 से अधिक बसें, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा:अजीत सिंह


जौनपुर,07 मई (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में बिना परमिट और बिना फिटनेस के दौड़ रही प्राइवेट एवं स्कूली बसें लोगों की जान पर भारी पड़ रही हैं। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद परिवहन विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। विभागीय दावों के बावजूद जिले में लगभग 400 से अधिक बसें बिना पंजीकरण और फिटनेस के सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं, जिससे आम जनता और स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।परिवहन विभाग लगातार फिटनेस अभियान चलाने और स्कूल बसों की जांच का दावा करता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहन खुलेआम सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। इससे स्कूल संचालकों और प्राइवेट वाहन मालिकों के हौसले बुलंद हैं, जबकि दुर्घटनाओं का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।इस मामले में उप संभागीय परिवहन अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में अब फिटनेस सेंटर शुरू कर दिया गया है। पहले वाहनों की फिटनेस वाराणसी में होती थी, जिससे वाहन संचालकों को परेशानी होती थी। अब जिले में ही फिटनेस सुविधा उपलब्ध करा दी गई है ताकि वाहन मालिक आसानी से अपने वाहनों की जांच करा सकें।उन्होंने बताया कि सभी स्कूल संचालकों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने वाहनों की फिटनेस, पंजीकरण और बीमा समेत सभी दस्तावेज दुरुस्त कर लें। जिन स्कूल वाहनों की फिटनेस फेल है, उन्हें तत्काल आरटीओ कार्यालय में प्रस्तुत कर फिटनेस करवाने को कहा गया है।एआरटीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते स्कूल वाहनों की फिटनेस नहीं कराई गई तो उनका पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा और दोबारा बहाल नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए शासन को भी पत्र भेजा जाएगा।उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story