कार्य में लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
कार्य में लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित


कार्य में लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित


नोएडा, 30 जुलाई (हि.स.)। थाना जेवर क्षेत्र की जहांगीरपुर चौकी के प्रभारी को आज निलंबित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एक घर के बाहर फायरिंग के मामले में चौकी प्रभारी पर यह कार्रवाई हुई।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रवि शंकर निम ने गुरुवार काे बताया कि करीब दो महीने पहले जहांगीरपुर कस्बे में एक घर के बाहर दो लोगों ने फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जेवर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर इस मामले की विभागीय जांच करवाई गई। जांच में जहांगीरपुर चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई। इसके चलते चौकी प्रभारी शिव प्रताप सिंह को निलंबित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story