वन्य जीवों के बिना हमारा जीवन अधूरा : डा. अरूण सक्सेना

WhatsApp Channel Join Now
वन्य जीवों के बिना हमारा जीवन अधूरा : डा. अरूण सक्सेना


लखनऊ, 03 मार्च (हि.स.)। लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के सारस प्रेक्षागृह में रविवार को विश्व वन्यजीव दिवस- 2024 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए वन मंत्री डा. अरूण कुमार सक्सेना ने कहा कि हमें अपनी प्राकृतिक संपदा को संरक्षित करने के लिए जुटना होगा, क्योंकि वन्य जीवों के बिना हमारा जीवन अधूरा है। इसलिए हम सभी वन्य जीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संकल्प लें और उनके संरक्षण में अपना योगदान दें।

वन मंत्री ने कहा कि आज का दिन हमें धरती पर मौजूद अद्भुत वन्य जीवों के महत्व को याद दिलाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम सभी इस पृथ्वी के सहयोगी हैं और इसका हमारे वन्य जीवों के साथ एक संवाद और समर्थन निभाने का दायित्व है। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी मिलकर वन्य जीवों के लिए एक सुरक्षित और स्थिर भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

डा.अरूण कुमार सक्सेना ने सारस प्रेक्षागृह के सामने लगाये गये स्टाॅलों को अवलोकन किया गया। प्राणि उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा ने सभी अतिथियों को स्वागत करते हुए विश्व वन्यजीव दिवस से सम्बन्धित संक्षिप्त विवरण दिया।

अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मनोज सिंह ने कहा कि वन्यजीव इसलिए जरूरी हैं क्योंकि यह हमें एक स्वस्थ पारिस्थितिकीय तंत्र देता है। आज विश्व में 10 मिलियन वन्य जीवों की प्रजातियाँ हैं। जो प्रजातियाँ विलुप्त होने की कगार पर हैं हमें उन्हें बचाने हेतु आवष्यक एवं कड़े कदम उठाने होंगे।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे देश एवं प्रदेश में टाइगर एवं लेपर्ड की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हमारा टेक्नोलाॅजी के साथ चलना अत्यन्त आवष्यक है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी तकनीकी विकसित करनी होगी जिससे मानव वन्य जीव संघर्श को समाप्त किया जा सके।

प्राणी उद्यान में कार्यरत 25 कर्मचारियों को अच्छा कार्य करने हेतु प्रति कर्मचारी को रू0 1000 नकद पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/पदुम नारायण

Share this story