मिलिट्री हॉस्पिटल में अंगदान जागरूकता के लिए किया गया आवाह्न

WhatsApp Channel Join Now
मिलिट्री हॉस्पिटल में अंगदान जागरूकता के लिए किया गया आवाह्न


प्रयागराज, 17 मार्च (हि.स)। मिलिट्री हॉस्पिटल, प्रयागराज द्वारा “भारत में अंगदान एवं सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं” विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यह संवादात्मक सत्र कर्नल (डॉ) सुदीप प्रकाश, सीनियर एडवाइजर (मेडिसिन) एवं नेफ्रोलॉजिस्ट, कमांड हॉस्पिटल (सीसी) द्वारा संचालित किया गया।

रक्षा मंत्रालय, प्रयागराज के पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को आयोजित सत्र के दौरान भारत में अंगों की मांग और उपलब्धता के बीच गंभीर अंतर को रेखांकित किया गया। साथ ही अंगदान से जुड़े प्रचलित मिथकों का खंडन करते हुए मृत्योपरांत अंगदान के महत्व पर जोर दिया गया। डॉ प्रकाश ने नागरिकों से केवल जागरूकता तक सीमित न रहकर इसे एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे अनेक जीवन बचाए जा सकते हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि, “अपने अंग स्वर्ग में साथ न ले जाएं, स्वर्ग जानता है कि हमें यहां उनकी आवश्यकता है।” उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें जीवन बचाने की दिशा में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story