शासन के आदेश के 9 माह बाद भी नहीं लगी बेरा जांच मशीन : वीरेन्द्र कुमार

WhatsApp Channel Join Now
शासन के आदेश के 9 माह बाद भी नहीं लगी बेरा जांच मशीन : वीरेन्द्र कुमार


कानपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। दिव्यांगजनों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। शासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं। नौ माह बाद भी बेरा जांच मशीन नहीं लगना गंभीर लापरवाही है। अगर आदेशों का पालन नहीं हुआ तो आंदोलन करना मजबूरी होगी। 26 अप्रैल को बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

यह बातें शुक्रवार को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कही। दिव्यांगजनों से जुड़े मामलों में शासन के आदेशों के अनुपालन न होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आरोप लगाया है कि जनपद स्तर के अधिकारी आदेशों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे दिव्यांगजनों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार मांग पत्र दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि 28 अगस्त 2025 को शासन द्वारा बधिर दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बेरा जांच मशीन लगाने के आदेश जारी किए गए थे और बजट भी उपलब्ध कराया गया था। इसके बावजूद नौ माह बीतने के बाद भी कानपुर नगर में मशीन स्थापित नहीं की जा सकी है, जिससे बधिर दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनने में बाधा आ रही है। ------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story