उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण संबंधी आदेश निर्गत

WhatsApp Channel Join Now
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण संबंधी आदेश निर्गत


पुष्पेश मिश्र बोलें, शिक्षकों की एकजुटता तथा जागरूकता के कारण लंबित मांगों का होगा निराकरण

मुरादाबाद, 23 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का गुरुवार को 24 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिला मंत्री पुष्पेश मिश्रा ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक को विभिन्न लंबित मांगों के निस्तारण के संबंध में एक ज्ञापन दिया गया था तथा निस्तारण न होने की दशा में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का आवाह्न किया गया था।

जिला मंत्री पुष्पेश मिश्रा ने आगे कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से पत्र जारी करते हुए विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण संबंधी आदेश निर्गत कर दिए गए हैं। शिक्षकों की अधिकांश मांगे जिनमें एनपीएस राशि का खातों में स्थानांतरण , पुरानी पेंशन में सम्मिलित किए जाने वाले शिक्षकों की एनपीएस राशि का भविष्य निधि खाते में स्थानांतरण , शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के विभिन्न लंबित अवशेषों का भुगतान , मूल्यांकन पारिश्रमिक का भुगतान तथा व्यवसायिक शिक्षकों के मासिक वेतन का भुगतान तुरंत करवाए जाने की प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता तथा जागरूकता के कारण शिक्षकों की समस्याओं का समुचित निराकरण समय से किया जाना सम्भव है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story