मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड में ट्रैक अनुरक्षण कार्य के चलते 16 ट्रेनों का संचालन प्रभावित

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड में ट्रैक अनुरक्षण कार्य के चलते 16 ट्रेनों का संचालन प्रभावित


मुरादाबाद, 21 नवंबर (हि.स.)। मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड में ट्रैक अनुरक्षण एवं टैम्पिंग कार्य के लिए निर्धारित ट्रैफिक ब्लॉक 20 नवंबर से 11 दिसंबर तक के कारण विभिन्न तिथियों पर 16 गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा। जिसमें मार्ग में नियंत्रित करके व विलंब से रेलगाड़ियों का संचालन किया जायेगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शनिवार को बताया कि गाड़ी संख्या 12039 21 नवंबर को 15 मिनट, गाड़ी संख्या 14009 22 नवंबर को 30 मिनट, गाड़ी संख्या 14009 में 02 नवंबर एवं 01 दिसंबर को 90 मिनट, गाड़ी संख्या 14011-24 नवंबर एवं 01 दिसंबर 2026-90 मिनट, गाड़ी संख्या 14009 26 जनवरी 60 मिनट, गाड़ी संख्या 15621-26 नवंबर तक 60 मिनट, गाड़ी संख्या 54308-01 दिसंबर 30 मिनट, गाड़ी संख्या 14009-03 दिसंबर को 45 मिनट, गाड़ी संख्या 15529-03 दिसंबर तक 45 मिनट, गाड़ी संख्या 14241-05 दिसंबर एवं 07 दिसंबर 60 मिनट, गाड़ी संख्या ०9 दिसंबर तक 60 मिनट,गाड़ी संख्या 14241-09 दिसंबर 30 मिनट होगा।

वहीं बड़ी संख्या 54308-०6, ०8 व 10 दिसंबर को दिल्ली से 90 मिनट विलम्ब से संचालित होगा। गाड़ी संख्या 54402 ०6, ०8 व 10 मेरठ सिटी से 120 मिनट विलम्ब से, गाड़ी संख्या 14163-05 दिसम्बर एवं 07 दिसंबर सूबेदारगंज से 120 मिनट विलम्ब से, गाड़ी संख्या 54406-07 दिसंबर को मेरठ सिटी से 90 मिनट विलम्ब से चलेगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781206 Articles

Share this story