हरिद्वार–मोतीचूर रेलखंड पर पेड़ गिरने से ओवरहेड विद्युत लाइन प्रभावित, 12 रेलगाड़ियों का परिचालन गड़बड़ाया

WhatsApp Channel Join Now
हरिद्वार–मोतीचूर रेलखंड पर पेड़ गिरने से ओवरहेड विद्युत लाइन प्रभावित, 12 रेलगाड़ियों का परिचालन गड़बड़ाया


हरिद्वार–मोतीचूर रेलखंड पर पेड़ गिरने से ओवरहेड विद्युत लाइन प्रभावित, 12 रेलगाड़ियों का परिचालन गड़बड़ाया


मुरादाबाद, 01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि शनिवार दोपहर 2:35 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन एवं मोतीचूर रेलवे स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 29/11-12 पर रेलवे ट्रैक के समीप एक पेड़ गिर जाने के कारण इक्कड़ रेलवे स्टेशन से देहरादून रेलवे स्टेशन, ऋषिकेश रेलवे स्टेशन तथा योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन की दिशा में जाने वाली ओवरहेड विद्युत लाइन प्रभावित हो गई। इससे 12 रेलगाड़ियों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ। त्वरित कार्रवाई से रेल परिचालन शीघ्र बहाल हुआ.

सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर रेल परिचालन नियंत्रित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत, इंजीनियरिंग एवं परिचालन विभागों की संयुक्त टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

प्रारंभिक कार्रवाई के अंतर्गत आज 01 अगस्त को दोपहर 14:45 बजे इक्कड़ रेलवे स्टेशन से हरिद्वार रेलवे स्टेशन तक ओवरहेड विद्युत लाइन को पुनः चार्ज किया गया। इसी समय अनुरक्षण कार्य हेतु टॉवर वैगन को उपलब्ध कराया गया।

रेलवे कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य प्रारंभ किया तथा समय 15:25 बजे पेड़ को पूरी तरह ट्रैक एवं ओवरहेड विद्युत लाइन क्षेत्र से हटा दिया गया।

पेड़ हटाने के उपरांत रेलपथ का गहन निरीक्षण किया गया तथा सभी आवश्यक सुरक्षा परीक्षण पूर्ण होने के बाद समय 15:35 बजे रेलपथ को सुरक्षित एवं परिचालन योग्य घोषित कर दिया गया।

इसके पश्चात ओवरहेड विद्युत लाइन की तकनीकी जांच एवं आवश्यक अनुरक्षण कार्य पूरा किया गया। कार्य पूर्ण होने के बाद टॉवर वैगन 16:25 बजे घटनास्थल से हरिद्वार रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुआ। समय 16:26 बजे ओवरहेड विद्युत लाइन को पूर्ण रूप से चार्ज कर परिचालन के लिए उपयुक्त घोषित किया गया। इसके तुरंत बाद 16:27 बजे पावर ब्लॉक समाप्त कर दिया गया तथा टॉवर वैगन के 16:35 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुँचने के उपरांत ट्रैफिक ब्लॉक भी समाप्त कर रेल परिचालन पूर्णतः सामान्य कर दिया गया।

इन 12 रेलगाड़ियों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ :

1. गाड़ी संख्या 19032-लगभग 105 मिनट विलंबित

2. गाड़ी संख्या 22546-लगभग 137 मिनट विलंबित।

3. गाड़ी संख्या 12018-लगभग 15 मिनट विलंबित।

4. गाड़ी संख्या 15005-लगभग 170 मिनट विलंबित।

5. गाड़ी संख्या 14114-लगभग 160 मिनट विलंबित।

6. गाड़ी संख्या 54463-लगभग 200 मिनट विलंबित।

7. गाड़ी संख्या 12091-लगभग 90 मिनट विलंबित।

8. गाड़ी संख्या 15002-लगभग 195 मिनट विलंबित।

9. गाड़ी संख्या 14815-लगभग 170 मिनट विलंबित।

10. गाड़ी संख्या 13037-लगभग 100 मिनट विलंबित।

11. गाड़ी संख्या 14717-लगभग 20 मिनट विलंबित।

12. गाड़ी संख्या 12053-लगभग 15 मिनट विलंबित।

यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास से कम समय में बाधा को दूर कर रेलपथ एवं ओवरहेड विद्युत प्रणाली को सुरक्षित रूप से पुनः चालू किया गया तथा रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया। रेल प्रशासन यात्रियों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story