मुरादाबाद बस अड्डे से संचालित होने वाली 12 अनुबंधित बसों का संचालन 11 अगस्त तक बंद

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद बस अड्डे से संचालित होने वाली 12 अनुबंधित बसों का संचालन 11 अगस्त तक बंद


-मंगलवार को सावन मास की शिवरात्रि (शिव तेरस) के मद्देनजर लिया गया निर्णय

मुरादाबाद, 10 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद में सावन मास की शिवरात्रि (शिव तेरस) के मद्देनजर रूट डायवर्जन की वजह से मुरादाबाद बस अड्डे से संचालित होने वाली 12 अनुबंधित बसों का संचालन दो दिन के लिए बंद कर दिया है । मंगलवार को शिव तेरस की कांवड़ चढ़ जाने के बाद बुधवार 12 अगस्त से बसों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

अनुबंधित बस ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक महेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि सावन मास के द्वितीय सोमवार के मद्देनजर रूट डायवर्जन के चलते शुक्रवार से सोमवार तक मुरादाबाद रोडवेज बस अड्डे से जनपद बिजनौर के धामपुर, अमरोहा, कौशांबी रुट पर संचालित होने वाली 12 अनुबंधित बसों का संचालन बंद कर दिया था। आज दूसरे सोमवार का जलाभिषेक होने के बाद बसों का संचालन उन्हें शुरू कर दिया जाता लेकिन मंगलवार को सावन मास की शिवरात्रि को ध्यान में रखते हुए 12 अनुबंधित बसाें का संचालन दो दिन के लिए और बंद कर दिया गया है । अब बुधवार से 12 अनुबंधित बसों का संचालन सुचारू रूप से किया जाएगा।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story