सपा के राज में गाँव में मिलती थी सिर्फ पांच घंटे बिजली : ओमप्रकाश राजभर

WhatsApp Channel Join Now
सपा के राज में गाँव में मिलती थी सिर्फ पांच घंटे बिजली : ओमप्रकाश राजभर


लखनऊ, 22 अप्रैल (हि.स.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव वोट के लिए प्रदेश की जनता को गुमराह कर धोखा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश राज में गांवों में सिर्फ पांच घंटे बिजली मिलती थी। शहर में 10 घंटे बिजली आती थी''। 24 घंटे बिजली सिर्फ ‘रामपुर, इटावा और मैनपुरी को मिलती थी।

सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने की अखिलेश यादव की घोषणा पर ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि किस मुंह से वह 300 यूनिट बिजली देने की बात कह रहे हैं। पहले वह अपने कार्यकाल को याद कर लें, जब उनकी सरकार थी तो ट्रांसफर जल जाते थे। गांव के लोग चंदा लगाकर पैसे देते थे तो ट्रांसफार्मर बनता था। आज वह स्थिति नहीं है। योगी सरकार में 24 घंटे के अंदर ट्रांसफर बदले जा रहे हैं। जनता का एक रूपये नहीं लग रहा है। आज गांव में बिजली 18 घंटे बिजली मिल रही है। 20 घंटे तहसील में व 24 घंटे जिला मुख्यालयाें में बिजली मिल रही है। राजभर ने कहा कि जो बोल रहे हैं, वह छलावा है, धोखा है, समाज को गुमराह कर वोट लेने की साजिश है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कहा कि प्रधानमी की सोच थी कि 2029 में हम महिलाओं को आरक्षण देकर देश की मुख्य धारा में लाएंगे। विपक्ष ने बिल के विरोध में वोट किया और पास नहीं हो सका। जब देश में लोकसभा की 543 सीटें बनीं तो उस समय 68 करोड़ आबादी थी। आज देश की आबादी 140 करोड़ है। 2011 की जनगणना के हिसाब से सीटें बढ़ाई जा रही थी। यह बात विपक्ष को जमी नहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story