हिंदुओं का संघर्ष ही कराएगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त : महेंद्र प्रताप

WhatsApp Channel Join Now
हिंदुओं का संघर्ष ही कराएगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त : महेंद्र प्रताप


मथुरा, 04 अप्रैल(हि.स.)। आप सब (हिंदुओं) का संघर्ष ही भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि को कब्जा मुक्त करा पाएगा। वृंदावन केशव धाम में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने शनिवार दोपहर वृंदावन में प्रमुख भागवताचार्य श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री की कथा में आए भक्तों को सम्बोधित कर रहे थे।

उनका कहना था कि दुनिया की कोई भी शक्ति भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भ गृह स्थल पर मंदिर का पुनः निर्माण होने से नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने हिंदुओं का कत्ले-ए-आम करके भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़ दिया। उस स्थान पर मस्जिद का निर्माण करवा दिया। इसी मस्जिद को हटाकर वहां पर पुनः भव्य मंदिर निर्माण कराने की मांग को लेकर कोर्ट से लेकर के आम जनता के बीच जाकर जन समर्थन जुटा रहे हैं।

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को चार बार अलग अलग कालखंड में तोड़े जाने के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए कोर्ट में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य रखे गए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के पास में कोई भी सिंगल डॉक्यूमेंट नहीं है, जो यह साबित कर सके वहां प्राचीन काल में मस्जिद थी। 1670 में औरंगजेब ने तोड़कर मस्जिद बनाई थी, उससे पहले वहां पर मंदिर ही था।

श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद केस के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि साधु संतों का श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आंदोलन को पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने सभी भक्तों से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के आंदोलन में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आव्हान किया और कहा कि आप सभी के संघर्ष से ही श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति हो पाएगी। इस मौके पर केशवधाम के सदस्य गौशाला के संरक्षक राजा भोज, क्रांतिकारी संत सत्यमित्रानंद जी महाराज, रामकिशन, सतीश ललित, कमल कौशिक भी मौजूद रहे। इससे पहले महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने भगवताचार्य श्री कृष्णचंद्र शास्त्री का दुपट्टा ओढ़ाकर कर स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story