मुम्बई से सिद्धार्थनगर के लिए बाइक से निकले युवक की अमेठी में मौत

WhatsApp Channel Join Now
मुम्बई से सिद्धार्थनगर के लिए बाइक से निकले युवक की अमेठी में मौत


मुम्बई से सिद्धार्थनगर के लिए बाइक से निकले युवक की अमेठी में मौत


मुम्बई से सिद्धार्थनगर के लिए बाइक से निकले युवक की अमेठी में मौत


मुम्बई से सिद्धार्थनगर के लिए बाइक से निकले युवक की अमेठी में मौत


अमेठी, 18 अगस्त (हि.स.)। सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।

जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नौडांड़ गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया। इसके बाद बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल युवक को स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मुम्बई से बाइक ड्राइव कर सिद्धार्थनगर जा रहे थे। लगातार बाइक चलाने के करण झपकी आ गई और बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

जगदीशपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अब्दुल्ला (27) पुत्र इनाय मुल्ला निवासी कमला रमण नगर, नेरा हशमती मस्जिद, बैगनवाड़ी, गोवंडी, शिवजीनगर मुंबई, महाराष्ट्र के रूप में हुई। जबकि घायल आलम (20) पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी नौगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर का रहने वाला है।

दोनों युवक मूल रूप से सिद्धार्थनगर जनपद के नौगढ़ निवासी थे। यह लोग परिवार सहित महाराष्ट्र में रहते थे। जहां से निकलकर बाइक से ही अपने गृह जनपद सिद्धार्थनगर जा रहे थे। पिछले तीन दिनों से लगातार बाइक चलाने के कारण यह दुर्घटना घटी है। मृतक के परिजनों को फोन से सूचित कर दिया गया है। वह लोग अमेठी के लिए निकल चुके हैं। शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765654 Articles

Share this story