ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत


नोएडा, 19 मार्च (हि.स.)। दादरी रेलवे-स्टेशन पर एक 31 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई है।

जीआरपी दादरी के चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दादरी रेलवे स्टेशन पर एक 31 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story