ट्रक से टकराई कार, एक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक से टकराई कार, एक की मौत


गाजियाबाद, 07 मई (हि.स.)। गाजियाबाद के थान भोजपुर क्षेत्र के भोजपुर पिलखुवा मार्ग पर गांव अमराला के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिला बागपत के गांव डोला निवासी अनिल राणा अपने साथी अभिमन्यु राणा के साथ गुरुवार काे हापुड़ की ओर जा रहे थे। कार को अभिमन्यु राणा चला रहे थे। जब वह भोजपुर पिलखुवा मार्ग पर गांव अमराला से आगे एक फैक्ट्री के सामने पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के अंदर घुस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। अनिल राणा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चालक अभिमन्यु की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story