सड़क हादसे में एक घायल, दूसरे की इलाज के दौरान मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क हादसे में एक घायल, दूसरे की इलाज के दौरान मौत


सड़क हादसे में एक घायल, दूसरे की इलाज के दौरान मौत


देवरिया, 25 अप्रैल (हि.स.)। जनपद के भटनी क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

मृतक की पहचान गुलाम रबानी अंसारी (19) पुत्र रियाज अंसारी, निवासी भरेह चौराहा भटनी के रूप में हुई है। वहीं हादसे में समीर अंसारी (19) पुत्र नसीम, निवासी नदौली खेमकरन थाना खुखुन्दू, घायल हो गया है। जिसका इलाज महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गुलाम रबानी हाल ही में हाईस्कूल पास करने के बाद अपनी फूफी के यहां गया था। वहीं से लौटते समय बेहरा डाबर के पास पीकप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद 108 की मदद से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान गुलाम रबानी की मौत हो गई, जबकि समीर का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

थानेदार राकेश कुमार राय से बात की गई उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के लोगों से पूछ ताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story