एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम, श्रीरामचरित मानस पाठ में शामिल होने गांव आ रहा था परिवार

WhatsApp Channel Join Now
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम, श्रीरामचरित मानस पाठ में शामिल होने गांव आ रहा था परिवार


एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम, श्रीरामचरित मानस पाठ में शामिल होने गांव आ रहा था परिवार


एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम, श्रीरामचरित मानस पाठ में शामिल होने गांव आ रहा था परिवार


जौनपुर, 27 मई (हि.स.) यूपी के जौनपुर में सुजानगंज क्षेत्र के भीलमपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय मातम छा गया, जब दिल्ली से गांव आ रहे एक ही परिवार के आठ लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दादी और दो पोतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायल रायबरेली स्थित एम्स में भर्ती हैं।

भीलमपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह का परिवार दिल्ली में रहता है। गांव स्थित पैतृक घर पर गुरुवार को श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन होना था, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के आठ सदस्य मंगलवार को स्कॉर्पियो वाहन से दिल्ली से जौनपुर आ रहे थे। स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण बच्चे भी गांव आने को लेकर काफी उत्साहित थे। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे स्कॉर्पियो रायबरेली के सलवन क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सरोज सिंह (60) पत्नी राजेंद्र प्रताप सिंह, संगीता सिंह (21) पुत्री नीरज सिंह और समृद्धि सिंह (7) पुत्री गुरचरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।घायलों में गुरचरण सिंह (36), नीरज सिंह (42), सविता सिंह (38), प्रतिभा सिंह (32) और समर्थ सिंह (5) शामिल हैं, जिनका इलाज रायबरेली एम्स में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य रायबरेली रवाना हो गए। घायल नीरज सिंह के भाई पंकज सिंह ने फोन पर बताया कि खुशियों से भरा परिवार पलभर में उजड़ गया। बच्चे गांव में छुट्टियां बिताने को लेकर बेहद खुश थे, लेकिन एक हादसे ने सबकुछ खत्म कर दिया।बुधवार को शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। वहीं भाजपा नेता ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। बाद में अंतिम संस्कार के लिए शवों को प्रयागराज ले जाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story