जानवर चराने गए वृद्ध की गंगा में डूब कर मौत

WhatsApp Channel Join Now
जानवर चराने गए वृद्ध की गंगा में डूब कर मौत


फर्रुखाबाद, 06 अप्रैल (हि.स.)। शमसाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को जानवर चराने गये एक वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार को गांव के सामने गंगा में उनका शव उतराता हुआ मिला।

सूचना मिलने पर लेखपाल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की पहचान अचानकपुर गांव निवासी मुलायम सिंह (75) के रूप में हुई है। बताया गया कि रविवार को वह अपने जानवर लेकर गंगा किनारे चराने गए थे। देर शाम जानवर तो घर वापस आ गए, लेकिन मुलायम सिंह नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत गंगा में डूबने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story