बाढ़ से पहले 174 परियोजनाओं को पूरा कराये अधिकारी - स्वतंत्रदेव सिंह

बाढ़ से पहले 174 परियोजनाओं को पूरा कराये अधिकारी - स्वतंत्रदेव सिंह
WhatsApp Channel Join Now
बाढ़ से पहले 174 परियोजनाओं को पूरा कराये अधिकारी - स्वतंत्रदेव सिंह


लखनऊ, 11 जून(हि.स.)। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम से पहले सिंचाई विभाग की 174 परियोजनाओं को विभागीय अधिकारी पूरा कराये। सभी परियोजनाओं को पूर्ण करने का वक्त निर्धारित कर कार्य की गति बढ़ायें। कैनाल संबंधित कार्यो में ढिलाई बिल्कुल न करें और परियोजनाओं को पूर्ण करने पर ध्यान केन्द्रित करें।

उदयगंज स्थित कैनॉल कालोनी में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्यालय में अपराह्न एक बजे से सायंकाल तक जलशक्ति विभाग की समीक्षा बैठक चली। बैठक में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। प्रमुख सचिव से लेकर अभियंता स्तर तक के अधिकारियों से जलशक्ति मंत्री ने उनकी जिम्मेदारी के अनुरूप कार्यों को करने पर जोर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/सियाराम

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story