सीएसजेएमयू की विषम सेमेस्टर परीक्षा में 2387 परीक्षार्थी अनुपस्थित

WhatsApp Channel Join Now
सीएसजेएमयू की विषम सेमेस्टर परीक्षा में 2387 परीक्षार्थी अनुपस्थित


कानपुर, 18 नवंबर (हि.स.)। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के चौथे दिन तीन पालियों में 42685 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2387 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। यह जानकारी बुधवार को परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि पहली पाली में 20232 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 6733 छात्र और 13499 छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा में 18662 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1570 अनुपस्थित रहे। इनमें 769 छात्र और 801 छात्राएं थीं।

दूसरी पाली में 8078 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 2765 छात्र और 5313 छात्राएं शामिल थीं। इस पाली में 7654 ने परीक्षा दी, जबकि 424 अनुपस्थित रहे।

तीसरी पाली में 14375 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 4743 छात्र और 9632 छात्राएं शामिल थीं। इस पाली में 13982 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 393 अनुपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीनों पालियों में परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाएं की थीं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779484 Articles

Share this story