मनीष हत्याकांड में आरोपितों को शरण देने वाले पांच लोग गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मनीष हत्याकांड में आरोपितों को शरण देने वाले पांच लोग गिरफ्तार


वाराणसी, 03 मई (हि. स.)। वाराणसी में थाना फूलपुर पुलिस टीम ने रविवार को सड़क दुर्घटना से उत्पन्न विवाद में मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपितों को शरण देने वाले पांच लोगों काे गिरफ्तार किया है।

थाना फूलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घमहापुर के पास से फरार चल रहे आरोपितों को कानून की निगाहों से छिपाने व शरण एवं अन्य संसाधनों को उपलब्ध कराने वाले किशन कुमार निवासी ग्राम केशवपुर, जौनपुर, आशीष कुमार निवासी ग्राम केशवपुर, अजय कुमार निवासी ग्राम समोगरा, वाराणसी, प्रदीप भारद्वाज ग्राम रैचनपुर, वाराणसी और शिव मोहन राजभर निवासी ग्राम समोगरा थाना फूलपुर जनपद वाराणसी को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समक्ष सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है।

उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक रितेश कुमार, उपनिरीक्षक राजित राम यादव, कांस्टेबल रूपचन्द्र सरोज और कांस्टेबल अक्षय कुमार को आरोपितों को संरक्षण देने वाले लोगों की गिरफ्तारी पर फुलपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक ने उनकी पीठ थपथपाई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story