फैमिली आईडी की प्रगति खराब मिलने पर सात अधिकारियों को नोटिस

WhatsApp Channel Join Now
फैमिली आईडी की प्रगति खराब मिलने पर सात अधिकारियों को नोटिस


शत प्रतिशत फैमिली आईडी बनवाएं : जिलाधिकारी

मुरादाबाद, 16 जुलाई (हि.स.)। जनपद में लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनवाने में लापरवाही बरती गई। फैमिली आईडी की प्रगति खराब मिलने पर जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने सात अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया है। उन्होंने अफसरों को शत प्रतिशत फैमिली आईडी बनवाने के निर्देश दिए हैं।

डीएम डॉ. राजेंद्र पैसिया ने गुरुवार को फैमिली आईडी की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान फैमिली आईडी की प्रगति खराब मिली। उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई।

उन्होंने डीसी मनरेगा, डीडी कृषि, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बीएसए और सहायक श्रमायुक्त को चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story