मुरादाबाद : 10 नामित पार्षदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : 10 नामित पार्षदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ


मुरादाबाद, 07 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद नगर निगम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित किए गए 10 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को नगर निगम सभागार मुरादाबाद में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। महापौर विनोद अग्रवाल ने सभी नामित 10 पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में नामित पार्षदों में भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री कमल गुलाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित सिंह उर्फ मिंटू ठाकुर, हेमा खत्री, ज्योति बंसल, हरीश प्रजापति, अभिनव बंसल, विकल वाल्मिकी, कुलदीप विश्नोई, रवि सैनी, दीपक यादव शामिल रहे।

इस मौके पर महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि सभी नवनियुक्त नामित पार्षद मुरादाबाद नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के प्रति हमेशा गंभीर रहें और राज्य सरकार व नगर निगम के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।

मुरादाबाद नगर विधानसभा से विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह आदि विभिन्न अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story