जौनपुर नगर पालिका में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दिए विकास के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जौनपुर नगर पालिका में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दिए विकास के निर्देश


जौनपुर नगर पालिका में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दिए विकास के निर्देश


जौनपुर,18 अप्रैल (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल मैदान में शनिवार दोपहर राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने की।एसडीएम सदर द्वारा मनोनीत सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त सभासदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि चुने हुए और मनोनीत सभी सभासद अध्यक्ष के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर नगर के विकास और आम जनता की सुविधाओं के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि मनोनीत सभासद अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभवी और कुशल व्यक्ति हैं, जिन्हें नगर की समस्याओं और आवश्यकताओं की अच्छी समझ है।शपथ लेने वालों में पंकज श्रीवास्तव ‘हैप्पी’, अरविंद गुप्ता, संदीप जायसवाल, रोहन सिंह और राहुल साहू शामिल रहे।इस अवसर पर जिले के महामंत्री पीयूष गुप्ता, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, नगर दक्षिणी के अध्यक्ष डॉ. कमलेश निषाद, रामसूरत मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story