नोएडा विकास प्राधिकरण ने अवैध बिल्डिंग तोड़ने का शुरु किया काम

WhatsApp Channel Join Now
नोएडा विकास प्राधिकरण ने अवैध बिल्डिंग तोड़ने का शुरु किया काम


नोएडा, 11 सितंबर (हि.स.)। नोएडा के सेक्टर-104 के हाजीपुर के खसरा नंबर-412 पर बनी अवैध इमारत को ध्वस्त करने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। जिला न्यायालय से स्टे खारिज होने के बाद प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की। पांच मंजिला बनी इस इमारत में कारों के शोरूम समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शुरू करने की तैयारी थी। प्राधिकरण के लिए इस इमारत पर कार्रवाई करना करीब पांच वर्ष से चुनौती बना हुआ था।

ओएसडी इंदु प्रकाश, हर्षिता तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक रोहित सिंह और पुलिस बल की अगुवाई में प्राधिकरण की टीम कार्रवाई करने पहुंची। कर्मचारियों ने तीन जेसीबी और काफी संख्या में हथौड़े के जरिए ध्वस्तीकरण शुरू किया। करीब चाढ़े चार घंटे तक चली कार्रवाई में इमारत का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। दोपहर बाद प्राधिकरण की टीम कार्रवाई कर वापस लौट गई। इमारत बेसमेंट के अलावा पांच मंजिल बनी हुई हैं। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ने बताया कि इस इमारत को धीरे-धीरे पूरी तरह ध्वस्त कर कब्जा लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story