टर्मिनल के सामने आधुनिक रूप से कराई जाए लैंड स्केपिंग : एस.पी.गोयल सचिव

WhatsApp Channel Join Now
टर्मिनल के सामने आधुनिक रूप से कराई जाए लैंड स्केपिंग : एस.पी.गोयल सचिव


नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड स्केपिंग कर हरा-भरा बनाया जाए

लखनऊ, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी.गोयल ने बुधवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के लैंड स्केपिंग के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। कंसेसियनार के तरफ क्रिस्टोफ शैलमन उप कार्यपालक चेयरमैन ने पीपीटी के माधयम से प्रस्तुतीकरण दिया और एयरपोर्ट पर लैंड स्केपिंग किये जाने के लिए कार्य योजना प्रस्तुत किया, जिस पर मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिए गए की सम्पूर्ण एयरपोर्ट क्षेत्र में लैंड स्केपिंग कर हरा भरा बनाया जाए और दूसरे रनवे के क्षेत्र को भी सम्मलित किया जाए। टर्मिनल के सामने आधुनिक रूप से लैंड स्केपिंग कराई जाये।

इस बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, नोडल अफसर जेवर एयरपोर्ट शैलेन्द्र कुमार भाटिया और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ऑनलाईन प्रतिभाग किया। निदेशक नागरिक उड्डयन ने लोक भवन में भौतिक रूप से बैठक में प्रतिभाग किया।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story