एसआईआर प्रक्रिया में कोई पात्र मतदाता न छूटे : अनिल दीक्षित

WhatsApp Channel Join Now
एसआईआर प्रक्रिया में कोई पात्र मतदाता न छूटे : अनिल दीक्षित


कानपुर, 04 फरवरी (हि.स.)। एसआईआर प्रक्रिया के तहत कोई भी नव मतदाता व पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए आईटी की टीम प्रत्येक हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन लैपटॉप लेकर बैठें और मतदाताओं को फॉर्म छह, सात व आठ भरने में सहायता करें और मैपिंग में आ रही समस्या का निस्तारण करें। यह निर्देश बुधवार को भाजपा नगर अध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को दिए।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कानपुर उत्तर जिले की चारों विधानसभाओं में एसआईआर अभियान व नव मतदाता की सहायता के लिए लगाए गए सहायता शिविरों की समीक्षा की। साथ ही प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर हेल्प डेस्क लगाने का निर्देश दिया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कल्याणपुर विधानसभा में आज 43 सहायता शिविर,गोविंद नगर विधानसभा में 21 शिविर,आर्यनगर विधानसभा में 18 शिविर व सीसामऊ विधानसभा में 14 स्थानों पर मतदाता हेल्प डेस्क लगाए गए। अभियान के संयोजकों को निर्देश दिए गए कि गुरुवार से विधानसभाओं में मतदाता सहायता शिविरों की संख्या बढ़ाए। जिसका जिला अध्यक्ष औचक निरीक्षण करेंगे।

बैठक में अवधेश सोनकर, संतोष शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, सतेंद्र पांडेय, जन्मेजय सिंह,,प्रमोद विश्वकर्मा, आनंद मिश्रा दीपक सिंह,,सीमा एमबीए रोहित साहू,,सुनील जायसवाल, शुभम दीक्षित, रामजी शुक्ला, अंशु ठाकुर, अभिमन्यु सक्सेना, प्रशांत त्रिपाठी, अनिरुद्ध सेंगर, रवि पांडे आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story