गोविंद नगर विधानसभा के हर वार्ड का होगा विकास, गुणवत्ता से समझौता नहीं : सुरेंद्र मैथानी

WhatsApp Channel Join Now
गोविंद नगर विधानसभा के हर वार्ड का होगा विकास, गुणवत्ता से समझौता नहीं : सुरेंद्र मैथानी


कानपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। गोविंद नगर विधानसभा का प्रत्येक वार्ड विकास की मुख्यधारा से जुड़े, इसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और तय समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बातें सोमवार को गोविंद नगर भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कही।

गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के तहत वार्ड संख्या 57 स्वराज नगर (पनकी) में विकास कार्यों को नई गति मिली। यहां गीता पैलेस से लेकर नहर पटरी तक बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का विधि-विधान से भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी एवं स्थानीय पार्षद आरती त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस सड़क निर्माण कार्य की कुल लागत लगभग 40 लाख रुपये है।

भूमि पूजन के दौरान विधायक मैथानी ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मार्ग के निर्माण से स्वराज नगर व पनकी क्षेत्र के हजारों स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों को जलभराव और गड्ढों की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षद आरती त्रिपाठी, ललित उपाध्याय, प्रियंक सिंह चौहान, अखिलेश, संजय कुमार, रश्मि तिवारी, अनन्या सोनकर, रंजना सिंह सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण की सौगात मिलने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763674 Articles

Share this story