हमीरपुर : नितिन सिंह ने थाईलैंड में गोल्ड जीतकर बढाया क्षेत्र का मान

WhatsApp Channel Join Now
हमीरपुर : नितिन सिंह ने थाईलैंड में गोल्ड जीतकर बढाया क्षेत्र का मान


हमीरपुर, 12 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के ग्राम पंचायत पलरा के निवासी युवक ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित ओपन टूर्नामेंट हीरोज कप में ताइक्वांडो खेल में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल जीतकर घर परिवार के साथ देश का नाम रोशन किया है। युवक की सफलता पर गांव में हर्ष का माहौल है।

पलरा निवासी राम मोहन सिंह राठौर के पुत्र नितिन सिंह राठौर ने थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित ताइक्वांडो खेल के ओपन टूर्नामेंट के हीरोज कप में प्रतिभाग करके गोल्ड मेडल जीतकर गांव, घर, परिवार, देश का नाम रोशन किया है। युवक की इस सफलता पर गांव में हर्ष का माहौल है। गांव के पूर्व प्रधान भगवान सिंह राठौर, इंद्रपाल सिंह यादव, जगवान श्रीवास, राजा सिंह यादव आदि ने युवक की सफलता पर हर्ष जताया है। गांव के प्रशासक रामखिलावन श्रीवास ने बुधवार को बताया कि राममोहन सिंह परिवार के साथ दो दशक से ज्यादा समय से भोपाल में रह रहे हैं। परिवार के अन्य लोग गांव में रहते हैं। उनका अभी भी गांव आना-जाना होता है। युवक की इस सफलता से गांव का नाम विश्व पटल पर रोशन हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story