भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
Sep 19, 2026, 19:18 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
लखनऊ, 19 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने नितिन नबीन से संगठनात्मक विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन कुशल संगठन शिल्पी एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके मार्गदर्शन से संगठन को निरंतर नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त हो रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

