एनएचएआई ने हाईवे निर्माण के लिए मजार की दो मीनारें हटाईं

WhatsApp Channel Join Now
एनएचएआई ने हाईवे निर्माण के लिए मजार की दो मीनारें हटाईं


मुरादाबाद, 19 फरवरी (हि.स.)। एनएचएआई ने गुरुवार को मुरादाबाद सदर तहसील क्षेत्र के सिरसवां दोराहा स्थित लगभग 40 वर्ष पुरानी हजरत अब्दुल रहीम चिश्ती मियां की मजार के दो मीनार और डेढ़ मीटर छज्जा गिरा दिया। इस समय यहां से गुजरने वाले मुरादाबाद काशीपुर हाईवे का निर्माण चल रहा है। जिस कारण यह कार्रवाई की गई है।

मजार के आसपास के लोगों ने बताया कि इस दरगाह के लिए लगभग 40 वर्ष पूर्व अहमद हुसैन निवासी ग्राम डूंगरपुर थाना भगतपुर ने लगभग तीन बीघा जमीन दी थी। मुरादाबाद-काशीपुर के बीच एनएचएआई-734 निर्माण के लिए दरगाह की कुछ जमीन अधिग्रहण की गई थी। दरगाह कमेटी को मुआवजा मिल गया है।

गुरुवार को एनएचएआई टेक्निकल प्रबंधक जयवर्धन, तहसीलदार ओम प्रकाश सिंह की टीम ने दरगाह के पश्चिम दिशा की दो मीनार एवं डेढ़ मीटर छज्जा गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान डिलारी, भगतपुर, भोजपुर, ठाकुरद्वारा थाने का पुलिस बल मौजूद रही। इस मौके पर सज्जादागद्दीनशीन मोहम्मद शरीफ मियां एवं 50-60 लोग मौजूद थे।

पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि एनएचएआई की टीम ने कार्रवाई की है। सुरक्षा के लिहाज से फोर्स उपलब्ध कराई गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story