बाराबंकी की एसपी रवीना त्यागी ने लोधेश्वर महादेवा में किया दर्शन-पूजन

WhatsApp Channel Join Now
बाराबंकी की एसपी रवीना त्यागी ने लोधेश्वर महादेवा में किया दर्शन-पूजन


बाराबंकी, 09 अक्टूबर (हि.स.)। वर्ष 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी को बाराबंकी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने रामनगर स्थित प्रसिद्ध श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर जनकल्याण की कामना की है। मंदिर में मत्था टेकने के बाद एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ करने का संकल्प भी लिया। मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नवागत एसपी के इस दौरे को धार्मिक आस्था के साथ ही पुलिसिंग की जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story