प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने स्थापित किये विकास और सुशासन के नए आयाम : केशव प्रसाद मौर्य

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने स्थापित किये विकास और सुशासन के नए आयाम : केशव प्रसाद मौर्य


कानपुर, 17 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। यह बातें बुधवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर कहीं।

केंद्र सरकार के विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, पर्यटन विकास, किसानों के कल्याण तथा युवाओं के सशक्तीकरण से जुड़े कार्यों को चित्रों, चार्ट और सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियों और प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शनी का हिस्सा बनाई गई है।

उपमुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से प्रदर्शनी देखने और सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, सरोज कुरील, सुरेश अवस्थी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, दक्षिण अध्यक्ष शिवराम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा, जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, नवाब सिंह, सुजीत सिंह चंदेल, मोनेन्द्र राजपूत, किरण तिवारी, रीता पासवान, अंशु ठाकुर, सुरेश गुप्ता, अश्वनी गौतम, अभिमन्यु सक्सेना, कौशलेंद्र सिंह परिहार, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, राजेश यादव, स्पर्श कटियार, हर्षित श्रीवास्तव लाला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story