रामनगर और देहरादून के बीच मुरादाबाद होकर नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now
रामनगर और देहरादून के बीच मुरादाबाद होकर नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी


मुरादाबाद, 23 मई (हि.स.)। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मंजूरी दे दी है। ट्रेन का ठहराव मुरादाबाद स्टेशन पर भी रहेगा। जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार (15310) रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रामनगर से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में (15309) देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस देहरादून से दोपहर 3:55 बजे चलकर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को 22318 दोनों दिशाओं में संचालित होगी। ट्रेन का ठहराव काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर होगा।

रेलवे ने ट्रेन के मेंटेनेंस की व्यवस्था रामनगर में तय की है। जबकि पानी भरने की सुविधा मुरादाबाद स्टेशन पर रहेगी। इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने (12091-12092) देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस के संचालन दिनों में भी बदलाव किया है। अब यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। पहले यह मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होती थी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story