जिला कबड्डी संघ प्रयागराज की नई कार्यकारिणी घोषित

WhatsApp Channel Join Now
जिला कबड्डी संघ प्रयागराज की नई कार्यकारिणी घोषित


-बालक दास अध्यक्ष, कमलेश कुमार सचिव तथा मो.अनीस बने कोषाध्यक्ष

प्रयागराज, 31 मई (हि.स)। जिला कबड्डी एसोसिएशन प्रयागराज के साधारण सभा की विशेष बैठक (चुनावी मीटिंग) पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार स्थानीय एसोसिएशन के कार्यालय कठौली, मेजारोड में रविवार को हुई। जिसमें आगामी 4 वर्षों तक के लिए पदाधिकारियों का चुनाव सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सर्वसम्मति से हुआ।

बैठक में जिला कबड्डी एसोसिएशन प्रयागराज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद पर बालक दास सरोज, कमलेश कुमार पांडेय सचिव तथा मो.अनीस को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर डॉ.सुधा सिंह व जय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव के पद पर रविन्द्र कुमार सिंह व सर्वेश यादव तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजलेश कुमार, ईश्वरजीत, संतोष कुमार (बबलू), रुद्रेश कुमार, सुरेखा शर्मा व मुकेश शुक्ला को मनोनीत किया गया।

चुनाव में उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा नामित पर्यवेक्षक हूबलाल (सचिव मिर्जापुर कबड्डी संघ) एवं जिला ओलम्पिक एसोसिएशन प्रयागराज की ओर से महासचिव आर.पी.शुक्ला चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। जिला कबड्डी संघ प्रयागराज के पूर्व सचिव पी.के.पांडेय, एडवोकेट ने चुनाव कार्यक्रम में उपस्थित पर्यवेक्षक एवं सभी अथितियों का बुकें, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनन्दन किया।

अंत में एसोसिएशन के पूर्व जिला सचिव प्रेम कुमार पांडेय, एडवोकेट ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। उक्त अवसर पर जनपद के कई क्लबों के खिलाड़ी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story