फर्रुखाबाद के एएसपी अरुण कुमार सिंह हटाए गए, ग्रीश कुमार सिंह होंगे नए एएसपी

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद,9 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय, लखनऊ भेज दिया है। उनके स्थान पर कमिश्नरेट आगरा में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस आयुक्त गिरीश कुमार सिंह की तैनाती की गई है। प्रशासन का मानना है कि इस तबादले के बाद जिले में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार स्थानांतरण आदेश जिला मुख्यालय पर प्राप्त हो गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story