गोरखपुर विश्वविद्यालय में अभाविप की नई इकाई गठित, विभांशु अध्यक्ष और प्रांजल बने मंत्री

WhatsApp Channel Join Now
गोरखपुर विश्वविद्यालय में अभाविप की नई इकाई गठित, विभांशु अध्यक्ष और प्रांजल बने मंत्री


गोरखपुर विश्वविद्यालय में अभाविप की नई इकाई गठित, विभांशु अध्यक्ष और प्रांजल बने मंत्री


गोरखपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गोरखपुर महानगर द्वारा आज गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस.एन. तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि चुनाव अधिकारी के रूप में अभाविप गोरखपुर महानगर के उपाध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह ने नवीन इकाई की घोषणा की। इस अवसर पर अभाविप के प्रांत सहमंत्री निखिल गुप्ता जी भी उपस्थित रहे।

नवगठित गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई में विभांशु सिंह को इकाई अध्यक्ष एवं प्रांजल उपाध्याय को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं अजय राव को इकाई उपाध्यक्ष तथा समीर उपाध्याय एवं गौरी शंकर को इकाई सहमंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी संगठन के विभिन्न दायित्व सौंपे गए। नवीन इकाई की घोषणा के साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के विचारों एवं उद्देश्यों को विश्वविद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने तथा छात्रहित के विषयों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.एन. तिवारी ने नवीन इकाई के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र के पुनर्निर्माण की व्यापक विचारधारा का आंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा छात्रहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

कार्यक्रम में अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सम्पदा द्विवेदी, राजवर्धन, दीपक मध्देशिया,आदित्य सिंह, पीयूष मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785057 Articles

Share this story