दिल्ली से नेपाल जा रही कार पीलीभीत में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली से नेपाल जा रही कार पीलीभीत में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत


पीलीभीत, 4 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में शनिवार सुबह थाना बीसलपुर में एक कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलाें में एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया है। कार सवार सभी लाेग दिल्ली से नेपाल जा रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अथाह दुःख काे सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं, साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

दुर्घटना के संबंध में बीसलपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि यह घटना बीसलपुर-बरेली मार्ग पर भड़रिया मोड़ पर हुई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हैं। मृतकों दो की पहचान नेपाल के काठमांडू निवासी निखिल और दिल्ली के इंद्रापार्क निवासी चालक गणेश के रूप में हुई है। तीसरे मृतक व्यक्ति की पहचान की जा रही है। घायलों में मृतक निखिल की मां पूजा, महिला अंजलि समेत पांच लोग शामिल हैं।

घायल पूजा ने बताया कि बेटे निखिल, अंजिल समेत आठ लोगों के साथ दिल्ली से नेपाल काठमांडू कार से जा रही थी। जब उनकी कार पीलीभीत जिले से गुजरते समय गाड़ी का पिछला टायर पंचर हो गया। चालक गणेश कार को सड़क किनारे खड़ा करके टायर बदल रहा था तभी एक तेज रफ्तार कार ने सभी को टक्कर मार दी। सभी घायलों को अस्पताल का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने परिवार की तहरीर पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765309 Articles

Share this story