देवरिया : स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यप्रगति में सुधार लाएं अधिकारी : डीएम

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यप्रगति में सुधार लाएं अधिकारी : डीएम


देवरिया : स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यप्रगति में सुधार लाएं अधिकारी : डीएम


देवरिया, 20 नवंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे आमजन से जुड़ी हैं, इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ को अपने नामित ब्लॉकों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने की जिम्मेदारी प्रभावी ढंग से निभाने को कहा। उन्होंने एचआरपी सर्वे, आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान और आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। कम प्रगति वाले प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने को कहा।

जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य पर विशेष जोर देते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन सेक सूची के पात्र लाभार्थियों और 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के 200-200 कार्ड बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएं।

डीएम ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय के साथ जननी सुरक्षा योजना एवं अन्य देयकों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को अपनी निर्णय क्षमता विकसित करने और कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780636 Articles

Share this story