नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों—युवाओं ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों—युवाओं ने किया प्रदर्शन


देवरिया, 15 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के सुभाष चौक पर समाजवादी पार्टी से जुड़े छात्र नेताओं के नेतृत्व में नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों ने शुक्रवार काे प्रदर्शन किया । इस दौरान छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष विजय रावत ने कहा की केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार छात्रों —नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

बीआरडी पी जी कालेज के छात्र नेता सूरज यादव ने कहा भाजपा सरकार में जिस तरह से पेपर लीक हो रहे हैं। यह छात्र नौजवानों विरोधी सरकार है अब समय आ गया कि आने वाले चुनाव में छात्र- नौजवान मिल कर भाजपा सरकार को हटाने का काम करें। इस दौरान मुख्य रूप से रामप्रित यादव, राहुल सिंह, अभिषेक यादव, संजय प्रताप सिंह, दीपक चौहान, समिउल्लाह, राकेश सिंह ,कुबेर सिंह, अजय कुमार, अंश मिश्रा, आशुतोष ओझा, कुबेर नाथ सिंह, दीपक उपस्थित रहे ।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story