पीयूष खन्ना बने माह फरवरी के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

WhatsApp Channel Join Now
पीयूष खन्ना बने माह फरवरी के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी


-एनसीआर महाप्रबन्धक ने 14 रेल कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

प्रयागराज, 24 मार्च (हि.स)। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक नरेश पाल सिंह एवं विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रयागराज, झांसी एवं मण्डलों से फरवरी 2026 माह के लिए चयनित कुल 14 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक द्वारा मंगलवार को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया। पीयूष खन्ना, कांटेवाला (ए) बबीना-झांसी मण्डल को माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि पुरस्कृत कर्मचारियों में अभय प्रताप सिंह ट्रैक मेंटेनर कुरस्तीकलां प्रयागराज मण्डल, अवध किशोर ट्रैक मेंटेनर मैनपुरी प्रयागराज मण्डल, मो. इमरान ट्रैक मेंटेनर चुर्क प्रयागराज मण्डल, अजय कुमार ट्रैक मेंटेनर, टीकमगढ़ झाँसी मण्डल, सत्येन्द्र ट्रैकमैन बिल्लोचपुरा आगरा मण्डल, विश्वनाथ ट्रैकमैन बिल्लोचपुरा आगरा मण्डल, रघुवीर सिंह गुर्जर लोको पायलट मालगाड़ी आगरा मण्डल, प्रवीणकांत सहायक लोको पायलट आगरा मण्डल, सतीश चन्द्र तकनीशियन बिन्दकी रोड प्रयागराज मण्डल, शशिकांत मीना वरि. टेक्नीशियन आगरा मण्डल, प्रशांत कुमार स्टेशन मास्टर शिवालाटेहू प्रयागराज मण्डल, मोहन सिंह वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर आगरा मण्डल, जितेन्द्र सिंह वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर आगरा मण्डल एवं पीयूष खन्ना कांटेवाला (ए) बबीना झांसी मण्डल शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story