केजीके पीजी कॉलेज में एनसीसी प्रवेश प्रक्रिया संपन्न
23 उप्र वाहिनी एनसीसी मुरादाबाद के प्रशासनिक अधिकारी एवं लेफ्टिनेंट कर्नल सीएस भट्ट ने किया निरीक्षण
मुरादाबाद, 18 अगस्त (हि. स.)। 23 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी मुरादाबाद की सब यूनिट केजीके (पीजी) कॉलेज में मंगलवार को एनसीसी प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान 23 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी मुरादाबाद के प्रशासनिक अधिकारी एवं लेफ्टिनेंट कर्नल सीएस भट्ट निरीक्षण के लिए कॉलेज पहुंचे।
लेफ्टिनेंट कर्नल सीएस भट्ट ने एनसीसी में प्रवेश के लिए आए हुए छात्रों को एनसीसी में प्रवेश के बाद की जिम्मेदारियां से अवगत कराया। उन्होंने कॉलेज प्रचार्या प्रोफेसर जितेंद्र सिंह के साथ बैठक भी आयोजित की।
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों की लिखित परीक्षा, लंबाई मापन, चिकित्सीय परीक्षण एवं साक्षात्कार संपन्न कराया गया। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के दौरान कॉलेज के एनसीसी केयरटेकर डॉक्टर सुनील कुमार त्रिपाठी, सूबेदार सुरेश सोलंकी, हवलदार संजीव कुमार और अजय कुमार मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

