नवीन पाण्डेय बने कृषि प्राविधिक सहायक

WhatsApp Channel Join Now
नवीन पाण्डेय बने कृषि प्राविधिक सहायक


प्रयागराज, 23 जून (हि.स)। उप्र लोकसेवा आयोग प्रयागराज ने विज्ञापन-2024 के रिक्त 3446 पदों का रिजल्ट मंगलवार की दोपहर में घोषित कर दिया। इसमें अम्बेडकर नगर जिले के नवीन पाण्डेय का चयन कृषि प्राविधिक सहायक पद पर हुआ है। फाइनल रिजल्ट में चयन हाेने पर उत्साहित होकर नवीन पाण्डेय के दोस्तों ने सलोरी के काटजू बाग स्थित बहादुर सेठ की दुकान पर मिठाई खिलाकर बधाई दिया। कृषि प्राविधिक सहायक के पद पर चयनित नवीन पाण्डेय का कहना है कि सफलता जरूर मिल गयी है लेकिन यह शुरुआत है और परिश्रम करके अच्छे पद पर जाना है।

कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयनित नवीन पाण्डेय अम्बेडकर नगर जिले के ग्राम बलईपुर पोस्ट सैयदही निवासी हैं। पिता सुरेन्द्र पाण्डेय कृषक और माता सुनीता पाण्डेय हैं। यह चार भाई और एक बहन हैं। बडे भाई आईआईएस, दूसरे बैक मैनेजर और सबसे छोटे भाई भी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता और भाईयों को दिया है।

नवीन पाण्डेय ने बताया कि प्रारम्भिक शिक्षा दीक्षा हाई स्कूल और इंटर तक गांव में हुई है। यूजी पीजी एग्रीकल्चर गणेश रॉय पीजी कॉलेज डोभी, जौनपुर से किया। प्रयागराज में पीसीएस की तैयारी करने वर्ष 2017 में आये और सलोरी में कमरा लेकर पीसीएस की तैयारी करने लगे। 2018-19 में पीसीएस प्री क्वालीफाई किया। नवीन पाण्डेय ने कहा कि अभी आगे बढना है, यह तो शुरुआत है।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story