फर्रुखाबाद की मृदुकीर्ति को मिला नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद की मृदुकीर्ति को मिला नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड


फर्रुखाबाद,12 मई (हि.स.)दिल्ली के विश्व युवक केंद्र के राम कृष्ण बजाज सभागार में प्रोजेक्ट पॉइंट की ओर से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, माई भारत के सहयोग से युवा संवाद का आयोजन किया गया। जिसका विषय यूथ इन डेमोक्रेसी और गवर्नमेंट फॉर विकसित भारत 2047 रहा। इसमें यूथ राइट एडवोकेसी एवं पॉलिसीज पर विस्तार से चर्चा हुई ।इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत में श्री लंका की राजदूत महिषणी कोलोन ने किया। इस इंटरनेशनल प्रोग्राम में देश के 23 राज्यों के चुनिंदा युवाओं के अलावा श्री लंका,बांग्लादेश, नेपाल के युवा प्रतिनिधियाें ने भाग लिया। इस मौके पर नेकपुर चौरासी निवासी श्री श्याम कुमार चतुर्वेदी रिटायर्ड शिक्षक राजकीय इण्टर कालेज फतेहगढ़ की पुत्री मृदुकीर्ति को एक गरिमामयी कार्यक्रम में श्री लंका की राजदूत महिषणी कोलोन ने सम्मानित किया ।यह सम्मान उनको स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर के लिए दिया गया।जहां केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुअल ओराम , ओडिशा सरकार के विशेष सचिव निहार रंजन दास, विश्व युवक केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय शंकर सिंह प्रोजेक्ट पॉइंट ओडिशा के संस्थापक एवं चेयरपर्सन डॉ. संग्राम केसरी सामंतराय की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story