पुलिस लाइन्स में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को अर्पित किए श्रद्धासुमन

WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन्स गोरखपुर के क्वार्टर गार्द में राष्ट्रीय एकता दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने, राष्ट्र की सुरक्षा एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों को यह संदेश दिया गया कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक के साथ-साथ पुलिस बल का भी महत्वपूर्ण दायित्व है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और समाज में आपसी विश्वास एवं सौहार्द कायम रखने के लिए सभी को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स, क्षेत्राधिकारी कैंट, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770294 Articles

Share this story