बागपत में राष्ट्रीय एकता दिवस पर 11 थानों में दौड़ी पुलिस, ली अखंडता की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
बागपत में राष्ट्रीय एकता दिवस पर 11 थानों में दौड़ी पुलिस, ली अखंडता की शपथ


बागपत, 31 अक्टूबर (हि.स.)। जनपद में शनिवार को लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद बागपत के सभी 11 थानों में रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। पुलिस कर्मियों ने राष्टीय एकता अखंडता की शपथ ली।

पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह के निर्देशन में शनिवार सुबह सभी थानों पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकता दौड़ लगाई। इसके बाद सभी थानों पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ग्रहण की गई। कार्यक्रम में सरदार पटेल के व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया था। इन आयोजनों के माध्यम से जनपद पुलिस ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सौहार्द और राष्ट्र की सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने भी पुलिस लाइन में सुबह सवेरे पुलिस कर्मियों की परेड ली और उन्हें एकता अखंडता की शपथ दिलाते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व से अवगत कराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story